मैहर में शिवराज सिंह बोले-स्वदेशी से ही देश मजबूत होगा:गहबरा को ICAR से जोड़ने और खाद आपूर्ति का आश्वासन दिया

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मैहर जिले के गहबरा में किसान संवाद कार्यक्रम में गुरुवार की शाम 07 बजे हिस्सा लिया। उन्होंने किसानों से विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार कर स्वदेशी अपनाने की अपील की। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी उत्पादों का उपयोग आवश्यक है। मंत्री ने गहबरा कृषि प्रक्षेत्र को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद से जोड़ने की घोषणा की। इससे किसानों को उन्नत तकनीक का लाभ मिलेगा। उन्होंने खाद की पर्याप्त आपूर्ति का आश्वासन दिया। जमाखोरी और काला बाजारी पर सख्त कार्रवाई का वादा किया। ट्रैक्टर-हार्वेस्टर समेत मशीनें हुई सस्ती,जीएसटी घटा केंद्र सरकार ने कृषि उपकरणों पर जीएसटी 12% से घटाकर 5% कर दिया है। इस कटौती से ट्रैक्टर 43 से 63 हजार रुपए तक सस्ते हुए हैं। थ्रेशर पर 5 हजार और हार्वेस्टर पर 2.35 लाख रुपए की बचत होगी। दूध उत्पादों से जीएसटी पूरी तरह हटा दी गई है। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री राधा सिंह, सांसद गणेश सिंह और विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे। सांसद ने गहबरा में कृषि विज्ञान केंद्र की मांग की। विधायक ने कृषि महाविद्यालय और भंडारण गोदाम की मांग का पत्र दिया। उसके बाद कार्यक्रम स्थल से रात 08 बजे मैहर मां शारदा मंदिर पहुंचे जहां पत्नी साधना सिंह के साथ माता की प्रथम सीढ़ी पर छाया चित्र की पूजा-अर्चना की। रात 8.20 बाद रविदास आश्रम पहुंचकर संत रवि दास की पूजा अर्चना कर सर्किट हाउस के लिए प्रस्थान किया। रात में जब वे मैहर रेलवे स्टेशन से भोपाल लौटने वाले थे, तब किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने साथियों के साथ खाद की किल्लत दूर करने का ज्ञापन दिया। कार्यक्रम की देखिए 3 तस्वीरें...

Sep 12, 2025 - 07:41
 0  5