मैहर में NH-30 पर वाहन ने तेंदुएं को मारी टक्कर:वर्ल्ड लेपर्ड डे पर डेढ़ साल की मादा तेंदुए की मौत; CCTV फुटेज खंगाल रहा वन विभाग

मैहर-झुकेही नेशनल हाईवे-30 पर रविवार को अज्ञात वाहन ने तेंदुए को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में करीब डेढ़ साल की मादा तेंदुए की मौत हो गई। घटना विश्व तेंदुआ दिवस के दिन हुई। हादसा रात करीब 8 बजे हुआ। तेंदुआ सड़क पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तेंदुए ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही मैहर रेंजर शुभम खरे के नेतृत्व में वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने डॉग स्क्वॉड और मेटल डिटेक्टर की मदद से घटनास्थल की जांच की। जांच में शिकार या किसी अन्य संदिग्ध गतिविधि के कोई संकेत नहीं मिले हैं। आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही विभाग वन विभाग ने तेंदुए के शव को सुरक्षित रख लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आज सोमवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके साथ ही, हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन की पहचान करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्राथमिक जांच में यह मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वन विभाग सभी पहलुओं से जांच कर रहा है। घटना ने एक बार फिर हाईवे पर वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

May 4, 2026 - 07:44
 0  1