छतरपुर में कुम्हड़ोरा पहाड़ से गिरकर युवक की मौत:मां को फोन कर कहा था- अब लौटकर नहीं आऊंगा, UP-MP पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर/महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के कुम्हड़ोरा गांव स्थित पहाड़ से गिरकर 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र के ग्राम हरद्वार का निवासी था। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, छतरपुर के लवकुशनगर निवासी सुनील कुशवाहा (21) पुत्र धनप्रसाद कुशवाहा रविवार दोपहर शनिवार करीब 3 बजे कुम्हड़ोरा के पहाड़ से गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश पुलिस मौके पर पहुंची। यूपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि सुनील सुबह घर से निकला था। दोपहर में उसने अपनी मां को फोन कर कहा था कि “अब वह घर लौटकर नहीं आएगा।” इसके कुछ समय बाद ही उसकी मौत की खबर सामने आई। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हर पहलू से जांच की जा रही है।

May 4, 2026 - 07:44
 0  0