राम मंदिर चढ़ावा मामले में दोषी नहीं बचेंगे:उद्धव गुट के कई सांसद-विधायक NDA में आने को तैयार; इंदौर में बोले केंद्रीय मंत्री अठावले

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने मंगलवार को इंदौर दौरे के दौरान राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित घोटाले और महाराष्ट्र की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि राम मंदिर से जुड़े मामले में कई तथ्य सामने आ रहे हैं और यदि किसी स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है तो दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। अठावले ने कहा कि केंद्र सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गठित एसआईटी जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। राम मंदिर में भ्रष्टाचार की बात निंदनीय केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राम मंदिर देश की आस्था का केंद्र है। ऐसे पवित्र स्थल से जुड़े किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार के आरोप बेहद गंभीर और निंदनीय हैं। उन्होंने कहा यदि जांच में कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है, चाहे वह किसी बड़े पद पर हो, किसी प्रभावशाली व्यक्ति का करीबी हो या किसी जिम्मेदार पद से जुड़ा हो, उसे छोड़ा नहीं जाएगा। हमारी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त है। कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए अठावले ने कहा कि विपक्ष अपना काम कर रहा है, लेकिन सरकार तथ्यों और जांच के आधार पर कार्रवाई करेगी। महाराष्ट्र की राजनीति पर बड़ा दावा महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर अठावले ने दावा किया कि उद्धव ठाकरे गुट के कई सांसद और विधायक एनडीए में शामिल होने के इच्छुक हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए के दरवाजे उनके लिए खुले हैं और यदि वे गठबंधन में शामिल होना चाहते हैं तो उनका स्वागत किया जाएगा। अठावले ने यहां तक कहा कि भविष्य में स्वयं उद्धव ठाकरे भी एनडीए का हिस्सा बन सकते हैं। उद्धव गुट कमजोर हो रहा, नेता शिंदे पर जता रहे भरोसा अठावले ने कहा कि महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे गुट का जनाधार लगातार कमजोर हो रहा है। बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व पर विश्वास जता रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि एनडीए में आने का रास्ता खुला है लेकिन यहां से बाहर जाने का रास्ता नहीं है। संजय राउत पर भी साधा निशाना शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत पर हमला बोलते हुए अठावले ने कहा कि उन्हें केवल बयानबाजी के लिए रखा गया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता विकास और स्थिरता चाहती है और एनडीए सरकार इसी दिशा में काम कर रही है। अठावले ने इस दौरान केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और अपनी पार्टी की आगामी रणनीतियों की भी जानकारी साझा की।

Jun 23, 2026 - 19:23
 0  0