इंदौर में तीन दिनों से खूब सता रही गर्मी:अगले दो-तीन दिन में तापमान और बढ़ने के आसार; रातें भी गर्म

इंदौर में इन दिनों अभी भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। पिछले तीन दिनों से दिन का तापमान 41 डिग्री के पार रिकॉर्ड हो रहा है। दिन में तपिश से लोग हलाकान है। रविवार को दिन के साथ रात में भी गर्मी ने खूब सताया। सोमवार सुबह से ही मौसम साफ है और धूप चढ़ने के साथ गर्मी का असर बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज भी तापमान 41-42 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है। अगले दो-तीन दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। शनिवार को दिन का तापमान 42.0 (+2) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। रविवार को इसमें हल्का अंतर रहा और तापमान 41.9 (+2) डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यानी दो दिनों से दिन का तापमान सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा ही बना हुआ है। शनिवार को रात का तापमान 24.4 (+1) डिग्री सेल्सियस था जबकि रविवार रात भी काफी गर्मी रही और तापमान 24.7 (0) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दरअसल मई में सतही हवाएं सामान्यत: पश्चिम से ही आती हैं। कभी-कभी दोपहर में तेज हवा चलने लगती है। गर्जन के साथ हल्की बारिश से तापमान में कमी आती है जिसकी वजह से तात्कालिक राहत मिलती है। इंदौर में 10 सालों में सिर्फ 2021 में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। दो बार 2016 और 2024 में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा जिसने झुलसा दिया था। इंदौर के एक हफ्ते का तापमान स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी भीषण गर्मी के प्रभाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। सीएमएचओ डॉ. माधव प्रसाद हसानी के अनुसार गर्मी और लू से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, खासकर बुजुर्गों, बच्चों, खिलाड़ियों और धूप में काम करने वाले श्रमिकों को अधिक खतरा रहता है। लू के प्रमुख लक्षणों में पसीना न आना, त्वचा का गर्म और सूखा होना, चक्कर आना, उल्टी, सिरदर्द और बेहोशी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल में संपर्क करें और सावधानी बरतें। बचाव के उपाय

May 11, 2026 - 07:53
 0  0