घर से लापता भाई-बहन 3 घंटे में मिले:दमोह पुलिस ने शहर में तलाश कर परिजनों को सौंपा; दोनों रास्ता भटक गए थे

दमोह के मागंज वार्ड-3 से रविवार रात दो भाई-बहन लापता हो गए। दोनों को पुलिस ने तीन घंटे की तलाश के बाद सुरक्षित ढूंढ निकाला। पुलिस ने बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया है। लापता बच्चों में बालक (10) और उसकी बहन (7) शामिल थी। परिजनों ने बच्चों के घर से लापता होने के बाद खोजबीन की और फिर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाली टीआई मनीष कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देश पर तत्काल गुमशुदगी दर्ज की गई। बच्चों की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया। शहर में सर्चिंग अभियान चलाया पुलिस ने पूरे शहर में सर्चिंग अभियान चलाया, जिसमें बच्चों के निवास क्षेत्र से आधा किलोमीटर के दायरे के साथ-साथ रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और जिला अस्पताल जैसे प्रमुख स्थानों पर भी तलाश की गई। पुलिस टीम की तत्परता से दोनों बच्चों को राय चौराहे के पास से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे घूमते-घूमते घर से दूर निकल आए थे और भटक गए थे। बच्चों को सकुशल बरामद करने के बाद परिजनों को कोतवाली बुलाया गया और उन्हें सौंप दिया गया। पुलिस ने परिजनों को बच्चों पर विशेष नजर रखने और उन्हें शाम के समय घर से बाहर न जाने देने की सलाह दी है।

May 11, 2026 - 07:53
 0  0