ATM बदलकर बुजुर्ग के खाते से 80 हजार की ठगी:मदद के बहाने बदमाशों ने बदला कार्ड; अज्ञात पर शिकायत दर्ज

शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र में एटीएम बदलकर ठगी का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाशों ने बुजुर्ग का एटीएम कार्ड बदलकर उनके खाते से करीब 80 हजार रुपए निकाल लिए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना रविवार को बुढार में हुई। संतोष श्रीवास्तव (65) भारत पेट्रोल पंप के सामने स्थित एसबीआई एटीएम में पैसे निकालने गए थे। उनके पास उनके बेटे अंकित श्रीवास्तव का एटीएम कार्ड था। उन्होंने एटीएम से 13,500 रुपए निकाले। इसी दौरान हेलमेट पहने कुछ युवक वहां पहुंचे और मदद के बहाने उनसे बातचीत करने लगे। बदमाशों ने बुजुर्ग का बदला एटीएम बातचीत के दौरान, बदमाशों ने चतुराई से संतोष श्रीवास्तव का एटीएम कार्ड बदल दिया। बुजुर्ग को इस बात का पता नहीं चला और वे घर लौट आए। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर खाते से लगातार पैसे निकलने के मैसेज आने लगे। परिवार ने जब खाते की जांच की, तो पता चला कि अलग-अलग किस्तों में कुल 80 हजार रुपए निकाले जा चुके थे। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार ने बुढार थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान के लिए एटीएम और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज बुढार थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने बुजुर्ग का एटीएम कार्ड बदलकर उनके खाते से राशि निकाल ली है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे एटीएम में किसी अनजान व्यक्ति की मदद न लें, अपना पिन किसी के साथ साझा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

May 11, 2026 - 07:53
 0  0