ट्रक-बाइक की भिड़ंत, तीन घायल युवक जबलपुर रेफर:ट्रक ड्राइवर केबिन में फंसा, इलाज के दौरान मौत; दमोह-कटनी मार्ग पर हादसा

दमोह-कटनी मार्ग पर रविवार रात ट्रक और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जबलपुर रेफर किया गया है। हादसे में ट्रक चालक कैबिन में फंस गया, जिसे रेस्क्यू के बाद अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र की जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत करैया फाटक के पास हुई। तीनों घायल युवकों को जबलपुर रेफर किया जानकारी के अनुसार, करैया गांव निवासी विजय अहिरवार (25), गुड्डे अहिरवार (25) और मुलायम अहिरवार (30) अपनी बाइक से हिंडोरिया की ओर जा रहे थे। तभी इंदौर से कटनी जा रहे एक ट्रक ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जबलपुर नाका चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को दमोह जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. अभिजीत और डॉ. यशपाल सिंह ने घायलों को प्राथमिक इलाज दिया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तत्काल जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। ट्रक चालक की इलाज के दौरान मौत टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन कुछ आगे जाकर ट्रक एक पेड़ से टकरा गया। पेड़ से टकराने के बाद ट्रक चालक केबिन में ही फंस गया था। पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद एसडीआरएफ के जवानों को बुलाया गया, जिन्होंने काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मृतक ट्रक चालक की पहचान अभी नहीं हो पाई है और शव को मर्चुरी में रखा गया है। जबलपुर नाका चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

May 11, 2026 - 07:53
 0  0