3 शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, 3 बाइक जब्त:मंदसौर की पिपलियामंडी पुलिस को वाहन चोरी अभियान में मिली सफलता

मंदसौर की पिपलिया मंडी पुलिस ने वाहन चोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई तीन मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये आंकी जा रही है। घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने पर दर्ज हुआ था मामला जानकारी के अनुसार 10 फरवरी 2026 को फरियादी दीपक सोनी निवासी पिपल्यामंडी ने थाना पिपलिया मंडी में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनकी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक MP 14 MU 1481 घर के सामने से चोरी हो गई है। मामले में थाना पिपलिया मंडी पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोचे आरोपी मंदसौर एसपी विनोद कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर बुधवार को कचोरिया रोड पिपल्यामंडी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपी महेश कुमावत (22 वर्ष) पिता पुष्कर कुमावत निवासी नरसिंहपुरा, मंदसौर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बुधवार देर शाम दो अन्य आरोपी रवि उर्फ नारायण कुमावत (35 वर्ष) पिता ओंकारलाल कुमावत निवासी नरसिंहपुरा, मंदसौर और अस्लम मेवाती (24 वर्ष) पिता शब्बीर मेवाती निवासी नई फतेहगढ़ थाना दलौदा, मंदसौर को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से बरामद हुई यह बाइक थाना प्रभारी विक्रम इनवे ने बताया कि बरामद मोटरसाइकिलों की कुल कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार रुपए है। गिरफ्तार आरोपियों से अन्य बाइक चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी क्षेत्र में हुई अन्य वाहन चोरी की वारदातों में भी शामिल हो सकते हैं। गुरुवार को सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

May 14, 2026 - 07:18
 0  0