भोपाल संभाग में 426.80 किलो गांजा जब्त:राजगढ़ में सबसे ज्यादा 241 किलो मिला; 249 लोगों पर कार्रवाई
भोपाल संभाग के जिलों में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक 426.80 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। इसमें सबसे ज्यादा 241.1 किलो गांजा राजगढ़ जिले में मिला है, जबकि विदिशा में गांजे के 22 पौधे उखाड़े गए। संभाग के पांच जिलों में की गई कार्रवाई के दौरान एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 134 प्रकरण दर्ज किए गए और 249 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। कमिश्नर कर्मवीर शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों हुई कार्रवाई में भोपाल (देहात) से 10.27 किलो, सीहोर से 42.4 किलो, राजगढ़ से 241.1 किलो, विदिशा से 117.7 किलो और रायसेन से 15.295 किलो गांजा जब्त किया गया। इसके अलावा विदिशा जिले में गांजे के 22 पौधे भी जब्त किए गए। लगातार चलेगा अभियान कमिश्नर शर्मा ने बताया कि संभाग में ड्रग्स के खिलाफ सभी संबंधित विभागों के समन्वय से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने सभी जिलों के अधिकारियों को ड्रग्स और अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। ऐसे मामलों में रासुका और एनडीपीएस एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई करने के साथ ही नशे के नेटवर्क को ध्वस्त करने को कहा है। नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस काम में थोड़ी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्कूल-कॉलेजों में बनेंगी एंटी ड्रग्स समितियां कमिश्नर ने संभाग के सभी स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और छात्रावासों में एंटी ड्रग्स समितियां बनाने के निर्देश दिए हैं। इन समितियों की नियमित बैठकें होंगी और विद्यार्थियों को ड्रग्स के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही ड्रग्स और अवैध शराब की बिक्री या परिवहन की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस-प्रशासन को उपलब्ध कराने को कहा है। नशामुक्ति केंद्रों का निरीक्षण करेंगे अधिकारी कमिश्नर शर्मा ने अधिकारियों को जिलों में संचालित नशामुक्ति केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर राजगढ़ ने बताया कि जिले में फिलहाल कोई नशामुक्ति केंद्र नहीं है। इस पर संभागायुक्त शर्मा ने जिले से भेजे गए प्रस्ताव पर सामाजिक न्याय विभाग को जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए।