नरसिंहपुर में पगड़ी बंधन में हिंसक झड़प:लात-घूंसे और बेल्ट से मारपीट, कई लोग घायल; आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गरारू गांव में सोमवार शाम एक पगड़ी बंधन समारोह के दौरान हिंसक झड़प हो गई। मामूली विवाद ने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, समारोह में मौजूद कुछ लोगों के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। इस दौरान लात-घूंसे और बेल्ट का इस्तेमाल किया गया। अचानक हुई इस हिंसा से कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई, जिससे महिलाएं और बच्चे भयभीत होकर भागने लगे। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना में शामिल लोगों की पहचान कर रही है। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हो।

Jun 9, 2026 - 06:03
 0  0