खड़े डंपर में घुसा तेज रफ्तार कंटेनर:NH-44 पर केबिन में 1 घंटे तक फंसा रहा ड्राइवर, पुलिस ने रॉड काटकर बचाई जान
मुरैना जिले के बानमौर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 44 पर सोमवार रात एक सड़क हादसा हो गया। ग्वालियर से मुरैना की ओर आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने औद्योगिक क्षेत्र 6 नंबर चौराहे के पास खड़े डंपर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कंटेनर का केबिन पूरी तरह पिचक गया और चालक स्टीयरिंग व लोहे की रॉड के बीच बुरी तरह फंस गया। पुलिस ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार, ग्वालियर के घाटीगांव तहसील स्थित सुरीला गांव निवासी 37 वर्षीय उदय सिंह गुर्जर (पिता रामप्रकाश गुर्जर) कंटेनर (NL 01 AB 4165) चला रहा था। रात करीब 10:30 बजे यह दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा पूरी तरह नष्ट हो गया। इस वजह से चालक उदय सिंह के दोनों पैर स्टीयरिंग और लोहे की रॉड के बीच बुरी तरह फंस गए और वह दर्द से तड़पने लगा। लोहे की रॉड काटकर बचाए पैर
हादसे की सूचना मिलते ही बानमौर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस जवानों ने सूझबूझ दिखाते हुए कंटेनर की बॉडी और लोहे की रॉड को काटना शुरू किया। रात करीब 11:30 बजे, यानी पूरे एक घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद, चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस की इस तत्परता से चालक के दोनों पैर सुरक्षित बच गए, अन्यथा वह हमेशा के लिए अपाहिज हो सकता था। टीआई बोले- पैर सुरक्षित निकालना बड़ी चुनौती थी
बानमौर थाना प्रभारी दीपेंद्र यादव ने बताया, "हादसा बेहद भीषण था। हमारी पुलिस टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती चालक को सुरक्षित बाहर निकालने के साथ-साथ लोहे की रॉड में फंसे उसके दोनों पैरों को बचाना था। लोहे की रॉड काटकर उसे धीरे-धीरे निकालने में करीब एक घंटा लगा, लेकिन हमारी मेहनत सफल रही और उसके पैर सुरक्षित बच गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।"