भोपाल में लगातार तीसरे दिन अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई:लांबाखेड़ा-जगदीशपुर में बिना अनुमति के काटी; अशोका गार्डन में बिल्डिंग तोड़ी
भोपाल में लगातार तीसरे दिन मंगलवार को अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई। ये कॉलोनियां लांबाखेड़ा और जगदीशपुर में बिना अनुमति के डेवलप की जा रही थी। करीब 5 करोड़ रुपए जमीन की कीमत है। हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। एसडीएम सोनकिया ने बताया कि अमन कुरैशी, जुबैर आलम और निर्मला चौकसे कॉलोनियां काट रहे थे। इसकी कोई अनुमति नहीं ली गई थी। मंगलवार को टीम मौके पर पहुंची और गेट, बाउंड्रीवॉल, सड़क जैसे स्ट्रक्चर तोड़ दिए। पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई पुलिस की मौजूदगी में की गई। ताकि, किसी प्रकार के हंगामे की स्थिति न बने। लगातार कार्रवाई होगी एसडीएम सोनकिया ने बताया कि पिछले तीन दिन से अवैध कॉलोनियों को लेकर कार्रवाई की जा रही है, जो आगे भी जारी रहेगी। उन कॉलोनियों को लिस्टेड किया गया है, जो बिना किसी अनुमति के काटी गई है। निगम ने तोड़ा बहुमंजिला भवन का अवैध हिस्सा निगम की भवन अनुज्ञा शाखा एवं अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 80 फिट रोड अशोका गार्डन क्षेत्र में बहुमंजिला भवन के अवैध हिस्से को तोड़ दिया। इस दौरान भवन अनुज्ञा शाखा एवं अतिक्रमण निरोधक दस्ते के अधिकारी व भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।