खेत में गाड़े थे चोरी के 2.30 लाख, पड़ोसी गिरफ्तार:खंडवा में किसान के घर से चुराए थे जमीन के पैसे; शराब का आदी है आरोपी

खंडवा जिले के धनगांव थाना क्षेत्र के सालई गांव में पुलिस ने 2.30 लाख रुपए की चोरी का पर्दाफाश किया है। एक किसान के घर से यह रकम उसके ही पड़ोसी किसान ने चुराई थी। आरोपी ने चोरी के बाद पूरी रकम अपने खेत में सागवान के पेड़ के नीचे गड्ढा खोदकर छिपा दी थी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर जमीन खुदवाकर पूरा कैश बरामद कर लिया है। धनगांव टीआई गंगाप्रसाद वर्मा के अनुसार, सालई गांव निवासी 60 वर्षीय गेंदालाल मोरे 17 जून को परिवार सहित एक शादी समारोह में गए थे। उन्होंने कर्ज चुकाने के लिए अपनी एक एकड़ जमीन बेची थी। जमीन की बिक्री से मिले पैसों में से 2 लाख 30 हजार रुपए उन्होंने अपनी अलमारी में रखे थे। 21 जून को जब परिवार वापस लौटा, तो घर का ताला टूटा मिला और अलमारी से नकदी गायब थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। लगातार शराब पीने से हुआ शक, सख्ती पर कबूला जुर्म पुलिस ने थाने से 30 किलोमीटर दूर स्थित सालई गांव में मुखबिरों को सक्रिय किया। जांच के दौरान पुलिस को गेंदालाल के पड़ोसी किसान रवींद्र गढ़वाल पर शक हुआ, जिसका खेत पीड़ित के खेत से लगा हुआ है। पुलिस को जानकारी मिली कि रवींद्र शराब का आदी है और परिवार ने उसे पैसे देना बंद कर दिया था। इसके बावजूद वह दो दिन से लगातार शराब पी रहा था। पुलिस ने इसी आधार पर उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर खेत में गड़े रुपए भी बरामद कर लिए गए। पीड़ित से ज्यादा अमीर है आरोपी, लत ने बनाया चोर पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी रवींद्र का पीड़ित के घर नियमित आना-जाना था। उसे पता था कि गेंदालाल ने हाल ही में जमीन बेची है और उसने पैसे अलमारी में रखते हुए देखे थे। इसी भरोसे का फायदा उठाकर उसने सूने घर में सेंधमारी की। हैरानी की बात यह है कि आरोपी का परिवार आर्थिक रूप से पीड़ित किसान से काफी बेहतर स्थिति में है। गेंदालाल के पास केवल तीन एकड़ जमीन है, जबकि आरोपी के परिवार के पास करीब छह एकड़ कृषि भूमि है। केवल शराब की लत ने उसे चोरी जैसा अपराध करने पर मजबूर कर दिया।

Jun 27, 2026 - 06:50
 0  0