तलुन के खाटू श्याम मंदिर में सजी भजन-कीर्तन संध्या:56 भोग और भव्य फूलों का श्रृंगार; "हारे के सहारे श्याम हमारे" से गूंजा परिसर
बड़वानी मुख्यालय के पास ग्राम तलुन के श्री खाटू श्याम मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ भजन-कीर्तन संध्या का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक राजन मंडलोई भी देर रात तक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के लिए मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। बाबा खाटू श्याम का फूलों से मनमोहक श्रृंगार किया गया और अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई। बाबा को विधि-विधान से 56 भोग भी अर्पित किए गए। "हारे के सहारे, खाटू श्याम हमारे" से गूंजा परिसर निसरपुर खाटू श्याम मंदिर दरबार सेवा द्वारा बाबा खाटू श्याम का दिव्य दरबार सजाया गया था। महंत श्री शशिगिरी जी महाराज और समस्त ग्रामवासियों की उपस्थिति में बाबा खाटू श्याम जी को विराजित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर "हारे के सहारे, खाटू श्याम हमारे" के जयघोष से गूंजता रहा, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। भजन संध्या में वरुण कुमावत (तलुन), दुर्गा गामड़ (राजगढ़), सोनल शर्मा (राणापुर), कुलदीप धनगर (निसरपुर) और भूपेंद्र गोले (बड़वानी) ने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। इनमें "मेरे सिर पर रख दो बाबा अपने ये दोनों हाथ", "मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है" और "हारा हूं बाबा तुमपर भरोसा" जैसे भजन शामिल थे। इन सुरमयी प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन होकर झूमते रहे। भजन में विधायक भी रहे मौजूद इस भजन-कीर्तन संध्या में महंत श्री शशिगिरी जी महाराज, महंत श्री सुरेंद्र गिरी जी महाराज, महंत श्री गणेशगिरी महाराज, महंत श्री महेशगिरी जी महाराज, महंत श्री योगचेतन्य जी महाराज, माता श्री कृष्णा गिरी जी, माता श्री विद्या गिरी जी, विधायक राजन मंडलोई और जिला पंचायत सदस्य करण दरबार सहित बड़ी संख्या में श्याम भक्त एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस सफल आयोजन के लिए मंदिर समिति, निसरपुर खाटू श्याम मंदिर दरबार सेवा और ग्रामवासियों के सहयोग की सराहना की गई। तस्वीरे देखिए…