उज्जैन- शिप्रा आरती में महिलाओं और पुजारियों के बीच मारपीट:दीपक बेचने को लेकर हुआ विवाद; पीतल की आरती से किया हमला...VIDEO

उज्जैन के रामघाट पर रोजाना होने वाली प्रसिद्ध शिप्रा आरती के दौरान दीपक बेचने वाली महिलाओं और पुजारियों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। आरोप है कि पुजारियों ने आरती में उपयोग होने वाले पीतल के दीपक भी महिलाओं की ओर फेंके। घटना का अब वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूजन सामग्री बेचने से शुरू हुआ विवाद घटना रविवार शाम की है। रोजाना की तरह रामघाट पर शिप्रा आरती चल रही थी। आरती समाप्त होने के बाद दीपक और पूजन सामग्री बेचने वाली महिलाओं व पुजारियों के बीच विवाद हो गया। मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं के मुताबिक देखते ही देखते दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। महिला का आरोप- पीतल की आरती सिर पर मार दी महाकाल थाना पुलिस के अनुसार तिलकेश्वर कॉलोनी निवासी उमा यादव अपनी मां ममता परमार के साथ रामघाट पर फूल और दीपक बेच रही थीं। उमा ने शिकायत में बताया कि पुजारी गणेश शर्मा ने आरती के दौरान पूजन सामग्री बेचने से मना किया। इसी बात पर विवाद शुरू हुआ। उमा का आरोप है कि गणेश शर्मा और अन्य पुजारियों ने गालियां दीं। विरोध करने पर गणेश शर्मा ने हाथ में मौजूद पीतल की आरती उनके सिर पर मार दी। बीच-बचाव करने आई उनकी मां ममता पर भी पीतल की आरती से हमला किया गया, जिससे उनके चेहरे और नाक पर चोट आई। उमा के अनुसार, शिप्रा नाम की एक युवती बीच-बचाव करने आई तो उसके साथ भी मारपीट की गई। बाद में उनके पति सुरेश यादव मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया। पुजारियों ने लगाया महिलाओं पर हमला करने का आरोप दूसरी ओर पुजारी विकास शर्मा ने पुलिस को बताया कि आरती के दौरान महिलाओं को पूजन सामग्री बेचने से रोका गया था। इसी बात पर महिलाओं ने गालियां देते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। धक्का-मुक्की के दौरान उनके हाथ में रखी जलती हुई आरती उन्हीं पर गिर गई, जिससे उनके हाथ और आंख के पास चोट आई। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं ने गणेश शर्मा के साथ भी मारपीट की, जिससे उनके चेहरे और पीठ पर चोटें आईं। चार लोगों के घायल होने की सूचना घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए। पुलिस के अनुसार मारपीट में तीन से चार लोगों को चोटें आई थीं। सभी घायलों का उपचार कराया गया और बाद में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वीडियो में पुजारी और महिलाएं एक-दूसरे से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में पीतल के दीपक फेंके जाने और हाथापाई के दृश्य भी नजर आ रहे हैं। पुलिस ने वीडियो को जांच में शामिल किया है। दोनों पक्षों पर केस दर्ज महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Jul 1, 2026 - 06:30
 0  0