इंदौर में बावीसा ब्राह्मण समाज का अन्नकूट महोत्सव:दीपावली मिलन और गरबा के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया

बावीसा ब्राह्मण समाज का दीपावली मिलन, गरबा व अन्नकूट महोत्सव 10 नवंबर को हबलानी परिसर सपना संगीता, पटेल नगर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे। कार्यक्रम में भगवान श्रीनाथजी को छप्पन भोग लगाया गया और विशेष आरती की गई। कार्यक्रम में पिछले दिनों आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं का सम्मान किया गया। इसमें गणेश उत्सव में बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता, मटकी फोड़ प्रतियोगिता, मातृशक्तियों द्वारा लोक गीत प्रतियोगिता, राधा कृष्ण प्रतियोगिता शामिल है। इसके साथ ही संजा माता, गुलाबाई आदि प्रतियोगिताओं की सभी विजेताओं व प्रतिभागियों को (एकल व समूह गायन) प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में विशेष रूप से अध्यक्ष कपूर पुराणिक, कार्यवाह अध्यक्ष संजय उपाध्याय, पंडित मुकेश दुबे, मानवेन्द्र त्रिवेदी, विनय पुराणिक, मनोज व्यास, जितेंद्र जोशी, ब्रजेश व्यास, भारती शुक्ला, डिंपल उपाध्याय, लीना दुबे, टीना दुबे, वंदना शास्त्री, वंदना त्रिवेदी, स्मिता दुबे, ब्रजबाला दुबे उपस्थित थे।