खेत से मोटर पंप और पाइप चोरी करने वाले गिरफ्तार:मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा, 35 हजार रुपये का सामान बरामद
सतना नागौद थाना पुलिस ने खेत से मोटर पंप, पाइप और केबल चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 35 हजार रुपये का चोरी का सामान भी बरामद किया है। थाना प्रभारी अशोक पांडेय ने बताया कि 22 जून की रात कचनार निवासी रामचंद्र मिश्रा (40) के खेत में लगे बोर से 5 हार्सपावर का मोटर, केबल, रस्सी और 13 पाइप चोरी हो गए थे। अगले दिन सुबह चोरी का पता चलने पर उन्होंने नागौद थाने में शिकायत दर्ज कराई। मुखबिर की सूचना पर मिला सुराग शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बरकोनिया मंदिर समिति की जमीन पर कृषि कार्य करने वाला सूर्यकांत पुत्र महेश लोधी (20) निवासी सलैया चोरी के सामान के साथ देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दो और आरोपियों के नाम आए पूछताछ में सूर्यकांत ने गोलू उर्फ दस्तक पुत्र मस्तराम लोधी (19) और जयगोपाल पुत्र बिटूट लोधी (21) निवासी सिजहटी, थाना जसो के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से करीब 35 हजार रुपये कीमत का चोरी का सामान बरामद किया। मंगलवार को तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया