पटवारी ने बताया कैसे फाइनल हुआ दतिया उपचुनाव का उम्मीदवार:बोले- अवधेश-घनश्याम ने कहा था किसी को भी टिकट दो, सगे भाई जैसे काम करेंगे
दतिया उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने पूर्व विधायक घनश्याम सिंह को प्रत्याशी बनाया है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने दावा किया है कि कांग्रेस दतिया का चुनाव '500 प्रतिशत' जीतेगी। वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पर तंज कसते हुए कहा- अब दिल्ली मत जाओ। दतिया के लोगों और आपकी पार्टी ने दतिया छुड़वा दिया है, अब डबरा जाओ। सिंघार ने यह भी कहा कि अब भाजपा और नरोत्तम मिश्रा के झांझ-मंजीरे बजाने का समय आ गया है। दतिया उपचुनाव को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने दैनिक भास्कर से बातचीत की। पटवारी ने कहा कि दतिया की जनता पहले कांग्रेस को जनादेश दे चुकी है। राजेंद्र भारती कांग्रेस के विधायक थे। बीजेपी के दौर में जिस तरीके से लोकतंत्र का खराब चेहरा सामने आया, उसे दतिया की जनता के साथ प्रदेश और देश ने भी देखा है। राज्यसभा चुनाव और विजयपुर में सत्ता का दुरुपयोग हुआ पटवारी ने कहा- ऐसा एक बार नहीं हुआ। मीनाक्षी नटराजन के फॉर्म के मामले में भी ऐसा हुआ। विजयपुर उपचुनाव में हमारे प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा के साथ भी यही हुआ, लेकिन कांग्रेस चुनाव जीती। मध्यप्रदेश की जनता देख रही है कि किस तरीके से सत्ता का दुरुपयोग हो रहा है। पटवारी बोले- सबकी पहली पसंद बनकर सामने आए घनश्याम
जीतू पटवारी ने कहा- घनश्याम सिंह बहुत विनम्र और सबकी पसंद हैं। टिकट के जितने भी दावेदार थे, उनसे सलाह करने के बाद घनश्याम सिंह को प्रत्याशी बनाया है। वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की पहली पसंद के रूप में वे सामने आए। वे सर्वसम्मति के उम्मीदवार हैं। हम 100 प्रतिशत नहीं, 500 प्रतिशत दतिया का चुनाव जीतेंगे। पटवारी ने माना कि चुनाव आसान नहीं है। उन्होंने कहा- कोई भी चुनाव सरल नहीं होता, चुनाव कठिन ही होता है। जो यह सोच ले कि चुनाव सरल हो जाएगा, वह अपने आप को धोखा दे रहा है। इसके बावजूद हम 500 प्रतिशत दतिया में चुनाव जीतेंगे। अवधेश और घनश्याम ने कहा था- किसी को टिकट दो, सगे भाइयों की तरह काम करेंगे
अवधेश नायक को टिकट नहीं मिलने के सवाल पर पटवारी ने कहा- अवधेश नायक और घनश्याम सिंह दोनों मेरे पास आए थे। दोनों ने कहा था कि हम दोनों में से किसी को भी टिकट दे दीजिए, हम सगे भाइयों की तरह एक साथ काम करेंगे। पटवारी ने कहा- मैंने दोनों से अलग-अलग भी बात की। दोनों ने यही भाव व्यक्त किया कि चाहे हमें टिकट दें या भारती जी के परिवार से किसी को प्रत्याशी बनाएं, पार्टी एकजुट रहेगी। आज उसी का असर है कि पूरी कांग्रेस एकजुट है। पटवारी बोले- राजेंद्र भारती ने खुद कहा, परिवार के बाहर नए व्यक्ति को मौका दें
राजेंद्र भारती की विधायकी जाने के बाद उनके परिवार की टिकट पर पहली दावेदारी के सवाल पर पटवारी ने कहा कि इस संबंध में भारती से चर्चा हुई थी। पटवारी के मुताबिक, राजेंद्र भारती ने खुद कहा कि हर बार उनके परिवार के लोग चुनाव लड़ते हैं। इस बार परिवार के बाहर किसी नए व्यक्ति को मौका दिया जाना चाहिए। पटवारी ने कहा- इस चुनाव की पूरी व्यूह रचना राजेंद्र भारती ने ही तैयार की और उसके बाद यह निर्णय हुआ। सिंघार बोले- तीन महीने से दतिया पर फोकस, बूथ स्तर तक काम किया
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि कांग्रेस को पहले से पता था कि दतिया में चुनाव होना है। पिछले दो-तीन महीने से पार्टी का पूरा फोकस दतिया पर था। संगठन, ब्लॉक और बूथ स्तर पर लगातार काम किया गया है। कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ चुनाव की तैयारी कर रही है। भाजपा पहले अपना घर देखे। घनश्याम सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने पर सिंघार ने कहा कि सर्वे, कार्यकर्ताओं की राय और सभी नेताओं की सहमति के आधार पर टिकट दिया गया है। चाहे राजेंद्र भारती हों या अवधेश नायक, सभी की सलाह और सहमति से यह फैसला हुआ है। सिंघार का नरोत्तम पर तंज- दिल्ली नहीं, अब डबरा जाओ
नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर उमंग सिंघार ने तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा- मैं नरोत्तम मिश्रा से यही कहना चाहता हूं कि अब दिल्ली मत जाओ। दतिया तो छूट गया। वहां के लोगों ने और आपकी पार्टी ने भी दतिया छुड़वा दिया। अब आप डबरा जाओ।
सिंघार ने आगे कहा- अब तो भाजपा और नरोत्तम मिश्रा के झांझ-मंजीरे बजाने का समय आ गया है। पटवारी बोले- संविधान और देश से प्यार करने वाले कांग्रेस के साथ रहेंगे
आजाद समाज पार्टी के चुनाव लड़ने और बसपा के मैदान में नहीं होने से अनुसूचित जाति वर्ग के वोटों पर पड़ने वाले असर के सवाल पर पटवारी ने कहा- सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है। लेकिन, कांग्रेस चुनाव जीतेगी। जो संविधान, कांग्रेस और देश से प्यार करता है, वह कांग्रेस पार्टी के साथ रहेगा। समाजवादी पार्टी के समर्थन के सवाल पर पटवारी ने कहा कि उनकी सपा प्रमुख अखिलेश यादव से बात हुई है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव से भी कई बार चर्चा हुई है। जो भी हमारे साथ हैं, वे इस चुनाव में कांग्रेस के साथ रहेंगे।