हनुमान टेकरी ट्रस्ट पर श्रद्धालु के आरोप:पत्र लिखकर बंद कमरे में दान गिनने से लेकर करोड़ों के कथित घोटाले तक उठाए सवाल

जिले के प्रसिद्ध हनुमान टेकरी मंदिर ट्रस्ट को लेकर विवाद एक बार फिर सामने आया है। शहर निवासी पर्वत सिंह धाकड़ ने खुला पत्र जारी कर ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दान राशि के हिसाब-किताब, ट्रस्ट की बैठक और अन्य मामलों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। पर्वत सिंह धाकड़ ने पत्र में कहा है कि हनुमान टेकरी ट्रस्ट ने 10 जुलाई को बैठक बुलाई थी। उनका आरोप है कि बैठक में शामिल आधे से ज्यादा लोग ट्रस्टी नहीं थे, फिर भी उन्हें ट्रस्टी बताकर बैठक कराई गई। दान राशि की गिनती पर उठाए सवाल पत्र में कहा गया है कि टेकरी ट्रस्ट स्वयं स्वीकार कर रहा है कि दान और रसीदों से प्राप्त राशि की गिनती और हिसाब पहले बंद कमरे में रखा जाता था। बैठक में ट्रस्ट ने फैसला लिया कि अब दान राशि की गिनती सार्वजनिक रूप से की जाएगी। पर्वत सिंह धाकड़ ने सवाल उठाया कि यदि अब सार्वजनिक रूप से गिनती होगी, तो पहले लाखों रुपये की राशि बंद कमरे में क्यों गिनी जाती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे गबन की आशंका पैदा होती है और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। रसीद के रजिस्टर को लेकर भी लगाए आरोप पत्र में आरोप लगाया गया है कि टेकरी ट्रस्ट ने कई रसीद रजिस्टर छपवाए, लेकिन इसकी जानकारी एसडीएम को नहीं दी गई। उनका कहना है कि बिना अनुमति रसीद पुस्तिकाएं नहीं छपवाई जा सकतीं। नारायण अग्रवाल पर भी लगाए आरोप पर्वत सिंह धाकड़ ने पत्र में आरोप लगाया कि नारायण अग्रवाल टेकरी ट्रस्ट के अध्यक्ष बने हुए हैं और ट्रस्ट पर एकाधिकार करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ट्रस्ट द्वारा 7 लाख रुपये का एयर कूल्ड मंदिर में लगाया जाना था। उसका भुगतान हो चुका है, लेकिन वह कहां है, इसकी जानकारी नहीं दी गई। पत्र में टेकरी ट्रस्ट पर करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप भी लगाया गया है। साथ ही समस्त हिंदू समाज से ट्रस्ट की कथित अनियमितताओं की जांच की मांग को लेकर आगे आने की अपील की गई है।

Jul 12, 2026 - 12:57
 0  0