रतलाम के उत्कृष्ट स्कूल में अज्ञात बदमाशों ने की तोड़फोड़:हेलोजन लाइट, सीसीटीवी कैमरे, स्कूल गेट को पहुंचाया नुकसान; पुलिस को शिकायत, सुरक्षा की मांग

रतलाम के सागोद रोड स्थित शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकंडरी स्कूल परिसर में अज्ञात लोगों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने स्कूल परिसर में लगी हेलोजन लाइट को नुकसान पहुंचाया। इसके अलावा गेट, सीसीटीवी कैमरे और कैंटीन में लगे नल व वॉश बेसिन भी तोड़ दिए। घटना का पता स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के स्कूल पहुंचने पर चला। परिसर में बाहरी लोगों के प्रवेश कर शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गई है। CCTV कैमरे और गेट को भी पहुंचाया नुकसान तोड़फोड़ के दौरान स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त किया गया। स्कूल के गेट और परिसर में लगी हेलोजन लाइट को भी नुकसान पहुंचा है। कैंटीन में लगे नल और वॉश बेसिन भी तोड़े गए हैं। स्कूल प्रबंधन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को इसकी शिकायत की है। अज्ञात लोगों की पहचान कर कार्रवाई की मांग स्कूल प्रबंधन ने पुलिस से मामले की जांच कर तोड़फोड़ करने वालों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही स्कूल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए जरूरी कदम उठाने की बात कही है। प्रिंसिपल बोले- ऐसी घटनाओं से स्कूल का माहौल प्रभावित होता है स्कूल प्रिंसिपल सुभाष कुमावत ने कहा कि स्कूल की संपत्ति विद्यार्थियों की पढ़ाई और उनके सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी है। इस तरह की घटनाओं में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचने के साथ स्कूल का शैक्षणिक माहौल भी प्रभावित होता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए स्कूल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Sep 16, 2026 - 07:34
 0  0