इंदौर में दोस्त पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप:शादीशुदा महिला से भी अभद्रता; दो अलग-अलग छेड़छाड़ के मामलों में केस दर्ज
इंदौर में शनिवार को छेड़छाड़ के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। एक मामले में फाइनेंस कंपनी में काम करने वाली युवती ने अपने दोस्त पर कमरे में आकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे मामले में एक शादीशुदा महिला ने युवक पर रास्ता रोककर हाथ पकड़ने और अश्लील हरकत करने की शिकायत दर्ज कराई है। दोस्ती के बाद कमरे पर पहुंचा, किचन में की छेड़छाड़ हीरानगर थाना पुलिस के मुताबिक, फाइनेंस कंपनी में काम करने वाली युवती ने अपने दोस्त अवनीश यादव के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। युवती ने बताया कि वह पिछले चार साल से इंदौर में रह रही है। करीब एक साल पहले एक निजी कॉल सेंटर में इंटरव्यू के दौरान उसकी अवनीश से पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों की इंस्टाग्राम पर बातचीत होने लगी। युवती के अनुसार, 9 जून को अवनीश ने व्हाट्सएप पर उसका पता पूछा। सामान्य बातचीत के चलते उसने पता बता दिया। कुछ देर बाद अवनीश उसके कमरे पर पहुंच गया। जब वह किचन में चाय बना रही थी, तब आरोपी पीछे से आया और गलत तरीके से छूने लगा। विरोध करने पर उसने आरोपी को धक्का देकर कमरे से बाहर निकाल दिया। घटना के बाद घर चली गई, लौटकर दर्ज कराई शिकायत पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद वह मानसिक रूप से परेशान हो गई और तबीयत खराब होने पर अपने घर चली गई। इंदौर लौटने के बाद उसने शनिवार को हीरानगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्कूल जाते समय महिला का रास्ता रोका बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला ने अंकित पुत्र अशोक साहनी निवासी नंदबाग के खिलाफ छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसके इलाके में रहता है और काफी समय से उसका पीछा कर बात करने का दबाव बना रहा था। हाथ पकड़कर की अश्लील हरकत, धमकी देकर भागा महिला के मुताबिक, शनिवार को वह अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही थी। तभी आरोपी बाइक से आया, रास्ता रोककर बात करने की जिद करने लगा। मना करने पर उसने महिला का हाथ पकड़ लिया और अश्लील हरकत की। विरोध करने पर आरोपी धमकी देकर वहां से भाग गया। घटना की जानकारी महिला ने अपने पति को दी, जिसके बाद दोनों बाणगंगा थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।