भाजपा नेता पर खेत का रास्ता बंद करने का आरोप:धार में किसान बोले- खेत तक नहीं पहुंच पा रहे, सोयाबीन की फसल हो रही प्रभावित

धार जिले के नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम नवासा में किसानों ने भाजपा नेता राकेश चौहान पर खेत का रास्ता बंद करने का आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि वर्षों से इस्तेमाल हो रहे इस रास्ते के बंद होने से सोयाबीन की फसल में समय पर दवा का छिड़काव नहीं हो पा रहा है। उन्होंने प्रशासन से रास्ता खुलवाने और कार्रवाई की मांग की है। किसान कमल सिसोदिया ने बताया कि उनकी 4 बीघा जमीन के अलावा हितेश ठाकुर (17 बीघा), टीकम सिंह राठौर (25 बीघा), मांगीलाल, गिरधारी, देवी सिंह, आरिफ और हीरालाल सिसोदिया समेत कई किसानों के खेत तक पहुंचने का यही मुख्य रास्ता है। रास्ता बंद होने से किसान समय पर खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इससे सोयाबीन की फसल में कीटनाशक का छिड़काव प्रभावित हो रहा है। खेत तक नहीं पहुंच पा रहे किसान किसानों का आरोप है कि विरोध करने पर भाजपा नेता राकेश चौहान राजनीतिक रसूख दिखाते हैं। उनका कहना है कि चौहान जिला पंचायत अध्यक्ष, सांसद और विधायक का नाम लेकर डराते-धमकाते हैं। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि रास्ते पर पेड़ लगाने के दौरान कई लोग धारदार हथियार लेकर मौजूद थे। किसानों ने मामले की शिकायत नौगांव थाने और तहसील कार्यालय में की है। उनका आरोप है कि राजनीतिक दबाव के कारण अब तक उनकी सुनवाई नहीं हुई और रास्ता भी नहीं खुला। किसानों ने प्रशासन से पुराने रास्ते को तत्काल शुरू कराने और निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नौगांव थाना प्रभारी राज ललन मिश्रा ने बताया कि किसान कमल सिसोदिया की शिकायत पर भाजपा नेता राकेश चौहान के खिलाफ एनसीआर (गैर-संज्ञेय रिपोर्ट) दर्ज की गई है। मामले की जानकारी तहसीलदार को भी दे दी गई है। राजस्व विभाग के साथ मौके का निरीक्षण कर पूरे मामले की जांच की जाएगी।

Jul 13, 2026 - 14:37
 0  0