रात 2 बजे हथियारबंद बदमाशों ने लोगों को बंधक बनाया:पैसे और गहने ले गए, श्योपुर में धमकी देकर गए; दो दिन बाद फिर आएंगे
श्योपुर जिले के कराहल थाना क्षेत्र के ग्राम चक में रविवार रात 2 बजे हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। 5 से 7 बदमाशों ने पूरे गांव को बंधक बनाकर करीब दो घंटे तक जमकर लूटपाट की और मारपीट भी की। बदमाशों ने सबसे पहले आदिवासी ग्रामीणों को उनके घरों से बाहर निकाला और गांव के चौक पर इकट्ठा कर लिया। कट्टों और अन्य हथियारों की नोक पर महिलाओं, बुजुर्गों और पुरुषों को बंधक बनाकर डराया-धमकाया गया। इस दौरान बदमाशों के कुछ साथी एक-एक कर घरों में घुसे और नगदी, चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन, डीजे मशीन और मोटरसाइकिल लूट ले गए। ग्रामीणों के अनुसार, बदमाशों ने प्रेमराज की मोटरसाइकिल, महेश की चांदी की खानवाई, मोतीराम के 5 हजार रुपए, रमेश के 1 हजार रुपए, रामजीलाल के 2 हजार रुपए, नट्टू के चांदी के कड़े और एक घर से डीजे मशीन और चांदी का चूड़ा लूट लिया। दो दिन बाद फिर आने और 20 हजार मांगने की धमकी वारदात को अंजाम देने के बाद जाते-जाते बदमाशों ने ग्रामीणों को धमकी दी कि वे दो दिन बाद फिर आएंगे, तब तक 20 हजार रुपए का इंतजाम रखना। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस को सूचना दी या किसी को बताया, तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। इस धमकी के कारण रातभर ग्रामीण सहमे रहे। विधायक के साथ थाने पहुंचे ग्रामीण, जांच शुरू सुबह होते ही डरे-सहमे ग्रामीण क्षेत्रीय विधायक मुकेश मल्होत्रा के पास पहुंचे और घटना की जानकारी दी। इसके बाद विधायक के नेतृत्व में सभी ग्रामीण कराहल थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। घटना की सूचना पर कराहल थाना पुलिस ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी भारत सिंह गुर्जर ने बताया कि बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर पीड़ितों के बयान ले लिए गए हैं। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और नाकाबंदी कर पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।