भाजपा मंडल अध्यक्ष बोले- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मारपीट की:स्ट्रीट वेंडर मार्केट लोकार्पण कार्यक्रम में हंगामे पर एसपी से की कार्रवाई की मांग

बड़वानी में नवनिर्मित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्ट्रीट वेंडर मार्केट के लोकार्पण समारोह के दौरान राजनीतिक विवाद सामने आया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम पांडे ने कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं पर सरकारी मंच पर गाली-गलौज, हाथापाई और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने सोमवार को एसपी पद्मविलोचन शुक्ल को एक लिखित शिकायत सौंपी है। यह सरकारी कार्यक्रम नगर पालिका बड़वानी ने आयोजित किया था, जिसमें सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल और नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी निक्कू चौहान सहित कई लोग मौजूद थे। शिकायत के मुताबिक, जब भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम पांडे मंच से नगर पालिका के विकास कार्यों की जानकारी दे रहे थे, तभी मोनू कहार और वार्ड क्रमांक 23 के कांग्रेस पार्षद पति कैलाश सोलंकी मंच पर चढ़ गए। आरोप है कि दोनों ने शुभम पांडे के साथ हाथापाई की, अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके साथ ही मंच पर मौजूद अन्य भाजपा नेताओं के साथ भी बदसलूकी की गई। कार्रवाई के लिए सौंपा ज्ञापन भाजपा ने इस घटना को सरकारी कार्यक्रम की गरिमा के खिलाफ बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। मंडल अध्यक्ष ने अपनी शिकायत के साथ भाजपा पार्षदों और पदाधिकारियों के हस्ताक्षरयुक्त एक ज्ञापन भी एसपी को सौंपा है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। मामले पर संज्ञान लेते हुए एसपी पद्मविलोचन शुक्ल ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Jul 13, 2026 - 14:37
 0  0