भोपाल पहुंचे शारिब हाशमी और तनिष्ठा चटर्जी:आज नाटक 'बेस्ट ऑफ लक' की परफॉर्मेंस देंगे, कल इंदौर में होगा मंचन

फिल्म और वेब सीरीज की दुनिया के चर्चित अभिनेता शारिब हाशमी और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री तनिष्ठा चटर्जी अपने चर्चित नाटक 'ब्रेस्ट ऑफ लक (Breast of Luck)' के मंचन के लिए भोपाल पहुंचे हैं। मंचन से पहले दोनों कलाकार राजधानी के प्रसिद्ध VIP रोड पहुंचे, जहां उन्होंने बड़े तालाब के मनोरम दृश्य के बीच एक सेल्फी वीडियो बनाया। वीडियो में दोनों कलाकार भोपाल की खूबसूरती का आनंद लेते और शहर के प्रति अपना उत्साह जाहिर करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ कलाकारों ने लिखा, आ गए जी आपके अपने शहर में नाटक बेस्ट ऑफ लकर लेकर। यह नाटक 18 जुलाई (शनिवार) को रॉयल सेज हॉल, भोपाल में मंचित किया जाएगा। इसके बाद 19 जुलाई (रविवार) को आनंद मोहन माथुर ऑडिटोरियम, इंदौर में इसका प्रदर्शन होगा। नाटक को तनिष्ठा चटर्जी और शारिब हाशमी ने लिखा और प्रस्तुत किया है, जबकि इसका निर्देशन लीना यादव ने किया है। नाटक देखने के इच्छुक दर्शक बुकमायशो (BookMyShow) के माध्यम से ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। दोनों शहरों के शो के लिए टिकट बुकिंग पहले से शुरू हो चुकी है।

Jul 18, 2026 - 08:31
 0  0