मुरैना में गोबर डालने पर महिला को बंधक बनाकर पीटा:तीन महिलाओं सहित दो युवक पर केस दर्ज, सभी फरार
मुरैना के निरार थाना क्षेत्र के बलालपुरा गांव में गोबर और घूरा डालने के मामूली विवाद में एक महिला को पीटा गया। 30 जुलाई को पहले उसे घर से घसीटकर बाहर निकाला गया फिर एक पेड़ से बांध दिया गया और डंडों से बेरहमी से पीटा गया। घटना का वीडियो सोमवार को सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए पांच आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। घूरा डालने को लेकर शुरू हुआ विवाद पुलिस के अनुसार पीड़िता सीमा कुशवाह, पत्नी मुकेश कुशवाह, 30 जुलाई को अपने घर के सामने घूरा डालने गई थीं। इसी दौरान पड़ोसियों से कचरा और घूरा डालने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि महादेवी कुशवाह अपने घर की महिलाओं नीतू और रुमाली तथा कमल और रमेश कुशवाह के साथ पीड़िता के घर में घुस गई और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। घर से घसीटकर पेड़ से बांधा, फिर डंडों से पीटा आरोप है कि हमलावरों ने महिला को घर से घसीटते हुए बाहर निकाला और पेड़ से बांध दिया। इसके बाद डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। घटना के दौरान महिला लगातार बचाने की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपियों ने मारपीट जारी रखी। बताया जा रहा है कि आरोपी और पीड़िता आपस में रिश्तेदार हैं। वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। जांच के बाद महादेवी कुशवाह, नीतू कुशवाह, राजेंद्र कुशवाह, कमल कुशवाह सहित पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश एसडीओपी कैलारस उमेश मिश्रा ने बताया कि घूरा डालने के विवाद में महिला को पेड़ से बांधकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।