मैहर में बारिश के पानी में बहा मासूम, VIDEO:स्कूल से घर लौटते समय पुलिया के पास गिरा; ग्रामीणों ने दौड़कर बचाई जान

मैहर जिले के भदनपुर में गुरुवार दोपहर तेज बारिश के कारण जलमग्न हुई सड़क पार करते समय पहली कक्षा का छात्र पानी के तेज बहाव में बहने लगा। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। शुक्रवार को घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। देखें दो तस्वीरें… संतुलन बिगड़ने से पुलिया की ओर बहा बच्चा स्थानीय लोगों ने बताया कि अंगत साकेत का पांच वर्षीय बेटा ऋषभ साकेत स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहा था। जायसवाल मोहल्ले के पास सड़क पर पानी का बहाव काफी तेज था, जहां संतुलन बिगड़ने से ऋषभ गिर गया और बहते हुए पुलिया के मुहाने की ओर चला गया। शोर मचते ही ग्रामीणों ने दौड़कर उसे सही समय पर बचा लिया। सरपंच बोले- हर बारिश में होता है जलभराव घटना के बाद ग्राम पंचायत भदनपुर के सरपंच राहुल गुप्ता ने लोक निर्माण विभाग की निर्माण व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिया का जल निकासी मार्ग संकरा होने से सड़क पर जलभराव होता है। सरपंच ने भविष्य में हादसों को रोकने के लिए पुलिया को जल्द चौड़ा करने की मांग की है।

Jul 24, 2026 - 10:39
 0  0