सागर में मोबाइल दुकान में लगी आग, लपटे उठीं:आगजनी में दुकान का सामान जला, शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

सागर के देवरी में शुक्रवार दोपहर मोबाइल एवं कम्प्यूटर की दुकान में आग लग गई। आग की लपटें और धुआं उठते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। फायर फाइटर को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, सुनील पिता सुरेश साहू निवासी संजय नगर की दिव्या मोबाइल एवं कंप्यूटर के नाम से दुकान है। शुक्रवार दोपहर अचानक दुकान में आग लग गई। आग का धुआं देख आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और फायर फाइटर की टीम पहुंची। कुछ देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आगजनी में दुकान में रखे मोबाइल समेत अन्य कीमती सामान जला है। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसानी का पंचनामा बनाया है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। प्राथमिक तौर पर शार्ट सर्किट से दुकान में आग लगना बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस मामले में कारणों की जांच कर रही है।

Jul 31, 2026 - 14:53
 0  0