कटनी में 25 लाख के जेवर चोरी का खुलासा:बरही पुलिस ने भोपाल के शातिर चोर को पकड़ा, तीन फरार

कटनी जिले की बरही थाना पुलिस ने शुक्रवार को 25 लाख रुपए की चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने भोपाल निवासी एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया है। इस वारदात में शामिल उसके तीन अन्य साथी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। यह घटना बरही थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 11, खिलौली रोड पर स्थित प्रमोद लखेरा के सूने मकान में हुई थी। प्रार्थी ने 23 जुलाई 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि दोपहर 12:30 बजे से शाम 5:45 बजे के बीच घर में कोई नहीं था। अज्ञात चोरों ने मकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया और तिजोरी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और 80,000 रुपए नकद चुरा लिए थे, जिनकी कुल कीमत लगभग 20 से 25 लाख रुपए बताई गई है। पीड़ित की शिकायत पर बरही पुलिस ने अपराध क्रमांक 544/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(3) और 305(37) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कटनी से भोपाल और सीहोर पहुंची टीम घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को बनुसकोर पारदी (32 वर्ष, निवासी त्रिवेणी थाना गुनगा, जिला भोपाल) की भूमिका संदिग्ध लगी। थाना प्रभारी बरही के मार्गदर्शन में उप-निरीक्षक नरेश झारिया, आरक्षक नरेंद्र पटेल और आरक्षक रामकृष्ण पटेल की एक टीम भोपाल भेजी गई। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी पिछले 10-15 वर्षों से भोपाल छोड़कर अपनी ससुराल 'डोनडी अमला जोड़' (थाना जावर, जिला सीहोर) में रह रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया। इनकी तलाश जारी इस वारदात में शामिल उसके तीन अन्य साथी राजा पारदी, दंगा पारदी एवं कचरु पारदी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जिला पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस पूरे मामले का विस्तृत खुलासा किया।

Jul 31, 2026 - 14:53
 0  0