313 मार्कशीट लौटाने के लिए पुलिस ने बनाया व्हाट्सऐप ग्रुप:नौकरी के नाम पर ठग ने लिए थे दस्तावेज, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

इंदौर के विजय नगर थाना पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के मामले में जब्त की गई छात्रों की ओरिजनल मार्कशीट लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने इसके लिए एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया है, जिसमें उन छात्रों को जोड़ा जा रहा है जिनकी मार्कशीट आरोपी के पास से बरामद हुई थी। सभी दस्तावेज कोर्ट की अनुमति के बाद संबंधित छात्रों को सुपुर्द किए जाएंगे। कुछ दिन पहले विजय नगर पुलिस ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर छात्रों की ओरिजनल मार्कशीट रखकर ठगी करने वाले आरोपी मयंक सर्राफ को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 313 ओरिजनल मार्कशीट बरामद हुई थीं। आरोपी ने विजय नगर स्थित एक मॉल में AZFA इंटरप्राइजेज के नाम से कंसल्टेंसी ऑफिस खोल रखा था। नौकरी के नाम पर रखता था मार्कशीट पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शहर में पढ़ाई करने आए छात्रों को पार्ट-टाइम और फुल-टाइम नौकरी दिलाने का लालच देता था। नौकरी के लिए आवेदन के दौरान वह छात्रों की ओरिजनल मार्कशीट अपने पास रख लेता और प्रति छात्र 5 हजार रुपए की मांग करता था। पैसे नहीं मिलने पर वह मार्कशीट वापस नहीं करता था। व्हाट्सऐप ग्रुप से जुटाई जा रही जानकारी एसीपी पराग सैनी ने बताया कि जब्त की गई करीब 300 मार्कशीट फिलहाल न्यायालय के अधीन हैं। छात्रों को परेशानी से बचाने के लिए पुलिस ने व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया है। शिकायतकर्ता और अन्य प्रभावित छात्रों को इसमें जोड़ा जा रहा है। ग्रुप में छात्र अपनी मार्कशीट की फोटोकॉपी, नाम और पहचान संबंधी जानकारी साझा कर रहे हैं। पुलिस जब्त दस्तावेजों से उनका मिलान कर रही है। कोर्ट की अनुमति के बाद मिलेगी मार्कशीट पुलिस का कहना है कि सभी छात्रों की पहचान और दस्तावेजों का सत्यापन होने के बाद न्यायालय से अनुमति लेकर उनकी ओरिजनल मार्कशीट वापस सौंपी जाएगी। मामले में आरोपी से पूछताछ और जांच अभी भी जारी है।

Jul 31, 2026 - 14:53
 0  0