भूमिपूजन पर 43 हजार खर्च, समोसे-नमकीन बिल वायरल:उमरिया की परासी 'अ' पंचायत में 300 मीटर सड़क के कार्यक्रम पर विवाद

उमरिया जिले की मानपुर जनपद पंचायत में 29 मई को 300 मीटर सीसी सड़क के भूमिपूजन कार्यक्रम पर हुए खर्च को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्राम पंचायत परासी 'अ' की ओर से आधे घंटे के इस कार्यक्रम पर लगभग 43 हजार रुपए खर्च किए जाने का मामला सामने आया है। खर्च से जुड़े बिल सामने आने के बाद ग्रामीणों और राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा तेज हो गई है। सामने आए बिलों के मुताबिक, केवल समोसों पर 6 हजार रुपए और नमकीन पर 4 हजार रुपए खर्च किए गए हैं। अन्य खाद्य सामग्री और व्यवस्थाओं को मिलाकर कुल खर्च करीब 43 हजार रुपए बताया गया है। सड़क निर्माण कार्य के शुभारंभ के लिए आयोजित इस भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और जनपद पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में पूजा-अर्चना के साथ अतिथियों के स्वागत एवं नाश्ते की व्यवस्था की गई थी। बिल सार्वजनिक होने के बाद ग्रामीणों ने इस खर्च की आवश्यकता और उसकी उचितता पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि एक छोटे से भूमिपूजन कार्यक्रम में इतनी बड़ी राशि खर्च होना समझ से परे है। कांग्रेस नेत्री रोशनी सिंह ने भी खर्च से जुड़े बिल सोशल मीडिया पर साझा कर मामले को उठाया है। सचिव बोले- हां भुगतान किया है मामले में ग्राम पंचायत सचिव राम हिलोर सिंह ने कहा है कि कार्यक्रम में हुए खर्च के अनुसार भुगतान किया गया है। वहीं, जनपद पंचायत मानपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंकित सिरोठिया से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। कार्यक्रम के हिसाब से बिल ज्यादा जनपद पंचायत के एपीओ राजेश कुमार ने इस संबंध में बताया कि बिलों की जांच की जाएगी और कार्यक्रम के अनुरूप खर्च का परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने स्वीकार किया कि कार्यक्रम के हिसाब से बिल ज्यादा है।

Aug 4, 2026 - 07:11
 0  1