इंदौर होटल सुसाइड केस: महिला मित्र से पूछताछ:भोपाल से हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद परिवार के सुपुर्द किया, पुलिस बोली- जरूरत पड़ने पर बुलाएंगे

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित श्याम पैलेस होटल की दूसरी मंजिल से कूदकर जान देने वाले प्रॉपर्टी कारोबारी जीतू उर्फ जितेंद्र साहू (निवासी अभिनंदन नगर) की मौत के मामले में पुलिस ने उसकी महिला मित्र ऐना को भोपाल से हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद अगले दिन उसे परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने जरूरत पड़ने पर दोबारा पूछताछ के लिए बुलाने की बात कही है। मामले में होटल के मैनेजर, कर्मचारियों समेत एक दर्जन से अधिक लोगों के बयान भी दर्ज किए जा चुके हैं। भोपाल से लाकर की गई पूछताछ बाणगंगा पुलिस ऐना को भोपाल से हिरासत में लेकर इंदौर पहुंची। महिला एसआई और अन्य अधिकारियों ने उससे कई घंटे तक पूछताछ की। ऐना ने पुलिस को बताया कि जिस फ्लैट में वह पहले रहती थी, उसे जितेंद्र साहू ने खाली करा दिया था। इसके बाद वह पिछले 22 दिनों से होटल के कमरे में रह रही थी। उसने बताया कि जितेंद्र अधिकतर खाना अपने घर से लेकर आता था। उसका काफी सामान भी होटल परिसर में रखा हुआ था। होटल का किराया बकाया होने के कारण कर्मचारियों ने कमरे की सफाई भी बंद कर दी थी। CCTV में कमरे से बाहर नहीं निकली महिला पुलिस ने होटल के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में सामने आया कि जिस समय जितेंद्र होटल की बालकनी की ओर गया, उस दौरान ऐना अपने कमरे से बाहर नहीं निकली थी। वहीं सलमान लाला के चाचा जावेद भी घटना से करीब एक घंटे पहले अपने दो साथियों के साथ होटल से निकल चुके थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि बालकनी से कूदने से पहले जितेंद्र ने अपनी चप्पलें नीचे फेंकी थीं। इसके बाद वह लोहे के एंगल पर चढ़ा, लेकिन एंगल टूट जाने से वह नीचे गिर गया। परिवार के आरोपों से किया इनकार जितेंद्र साहू के परिजनों ने ऐना पर उससे बड़ी रकम ऐंठने और ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए थे। हालांकि पूछताछ में ऐना ने इन सभी आरोपों से इनकार किया। उसका कहना था कि जितेंद्र ने कभी उसे खर्च के लिए पैसे नहीं दिए और न ही उसने उसे किसी तरह ब्लैकमेल किया। पुलिस के अनुसार, जितेंद्र के मोबाइल फोन की जांच में भी अब तक ब्लैकमेलिंग से जुड़ा कोई ठोस साक्ष्य सामने नहीं आया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Aug 4, 2026 - 07:11
 0  0