स्किल वे हायर सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया हरियाली महोत्सव

Aug 8, 2026 - 19:10
 0  3

वेंकट नगर। हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर स्किल वे हायर सेकेंडरी स्कूल, वेंकट नगर में हरियाली महोत्सव एवं ग्रीन डे कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण तथा प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। कार्यक्रम में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, महाकौशल प्रांत के सह संयोजक श्री मनीष शुक्ला को शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण एवं अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए प्रेरित किया तथा हरियाली को जीवन का अभिन्न हिस्सा बताते हुए प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में टी.पी. शुक्ला कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. अनुज शुक्ला, प्राचार्य डॉ. दीपा शुक्ला एवं स्किल वे हायर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्य अल्का गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का मंच संचालन हीरामनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ से नंदलाल, अरुणा, पार्वती, नेहा एवं सूरज सहित विद्यालय के छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। विद्यार्थियों ने हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित गतिविधियों में भाग लेते हुए प्रकृति को हरा-भरा बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने पर्यावरण संरक्षण एवं पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। आयोजन ने विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की भावना को मजबूत किया।

मनीष शुक्ला प्रधान सम्पादक मनीष शुक्ला