एसआई कामता प्यासी को ब्यौहारी से सोहागपुर भेजा:हरिमान सिंह देवलोंद्र से गोहपारू ट्रांसफर; एसपी ने 26 पुलिसकर्मियों का तबादला किया

शहडोल जिले में पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय अग्रवाल ने विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने 26 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इन तबादलों में 6 उप निरीक्षक, 4 सहायक उप निरीक्षक, 7 प्रधान आरक्षक, 8 आरक्षक और 1 महिला आरक्षक शामिल हैं, जिन्हें विभिन्न थानों, चौकियों और पुलिस इकाइयों में नई पदस्थापना दी गई है। सभी स्थानांतरित कर्मचारियों को 20 अगस्त 2026 तक अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी तबादला सूची के अनुसार, उप निरीक्षकों में कामता प्यासी को ब्यौहारी से सोहागपुर, हरिमान सिंह परस्ते को देवलोंद से गोहपारू, रजनीश तिवारी को कोतवाली से बुढ़ार और राकेश बागरी को कोतवाली से जयसिंहनगर स्थानांतरित किया गया है। इसके अतिरिक्त, उप निरीक्षक आमोस रावलकर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से यातायात थाना और राजकुमार सिंह को ब्यौहारी से अजाक थाना भेजा गया है। सहायक उप निरीक्षकों में मो. सफी को यातायात से पुलिस लाइन, क्लेमेंट जॉन को पपौंध से बुढ़ार, सूर्यभान सिंह को गोहपारू से मेडिकल कॉलेज चौकी और रामलुहर वर्मा को देवलोंद से रिजर्व केंद्र में नई जिम्मेदारी दी गई है। प्रधान आरक्षकों में प्रशांत सोनी को अजाक से सोहागपुर, दिनेश शुक्ला को देवलोंद से झींकबिजुरी चौकी, लाला प्रसाद को जयसिंहनगर से जैतपुर, अमित वर्मा को कंट्रोल रूम से सीधी, सत्यानारायण पाण्डेय को सीधी से यातायात, रियाज खान को देवलोंद से पपौंध और अजय उपाध्याय को पपौंध से देवलोंद स्थानांतरित किया गया है। आरक्षकों की सूची में दीपक रावत को पपौंध से ब्यौहारी, सुशील पटेल को अस्पताल चौकी से रिजर्व केंद्र, धर्मेंद्र शुक्ला को अमलाई से ब्यौहारी, लवकुश शुक्ला को सोहागपुर से देवलोंद, पुष्पेंद्र सिंह को यातायात से सोहागपुर, शंकर सिंह श्याम को जयसिंहनगर से ब्यौहारी (सीसीटीएनएस), कैलाश प्रजापति को कोतवाली से खैरहा और धीरसाह बैगा को ब्यौहारी से जयसिंहनगर (सीसीटीएनएस) भेजा गया है। महिला आरक्षक प्रिया हल्का को जयसिंहनगर से सोहागपुर में पदस्थ किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने अपने आदेश में यह भी स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण न करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Aug 18, 2026 - 07:09
 0  0