इंदौर में बहनों के लिए सिटी बसों में यात्रा फ्री:नगर निगम-AICTSL ने दी सुविधा; भाइयों के घर आने-जाने में मिलेगी राहत, नुकसान की भरपाई निगम करेगा
रक्षाबंधन के मौके पर इंदौर नगर निगम और अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (AICTSL) ने बहनों को खास सौगात दी है। 28 अगस्त को शहर में संचालित सभी सिटी बसों में महिलाएं और बहनें मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। इसके लिए उन्हें कोई किराया नहीं देना होगा। AICTSL की ओर से हर साल रक्षाबंधन पर यह सुविधा दी जाती है। इस बार भी परंपरा जारी रखते हुए एक दिन के लिए सभी सिटी बसों में निशुल्क यात्रा की व्यवस्था की गई है। इससे बहनों को त्योहार पर भाइयों के घर आने-जाने में सुविधा मिलेगी। बस ऑपरेटरों के नुकसान की भरपाई करेगा निगम मुफ्त यात्रा के कारण बस ऑपरेटरों को होने वाले राजस्व नुकसान की भरपाई इंदौर नगर निगम करेगा। AICTSL के माध्यम से ऑपरेटरों को यह राशि दी जाएगी। AICTSL ने सभी संबंधित बस ऑपरेटरों को निर्देश दिए हैं कि निशुल्क यात्रा से हुए खर्च की प्रतिपूर्ति के लिए 30 अगस्त तक अपने बिल जमा करना अनिवार्य होगा। बिल के आधार पर मिलेगा भुगतान बस ऑपरेटरों से प्राप्त बिलों के आधार पर AICTSL नगर निगम से राशि लेगा। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संबंधित ऑपरेटरों को भुगतान किया जाएगा। हर साल दी जाती है मुफ्त यात्रा की सुविधा रक्षाबंधन पर बहनों को सिटी बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देने की यह पहल हर साल की जाती है। इसका उद्देश्य त्योहार के दिन महिलाओं के आवागमन को आसान बनाना और सार्वजनिक परिवहन के जरिए उन्हें सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है।