इंदौर एयरपोर्ट की सरियों की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से 'मालवा हेरिटेज' और 'नर्मदा फ्लो' थीम पर बनाए डिजाइन, प्रबंधन बोला-सुझाव टीम तक पहुंचाएंगे

इंदौर का देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट बाहर से भव्य नजर आता है, लेकिन टर्मिनल के अंदर खुले लोहे के स्ट्रक्चर वाली छत अब चर्चा का विषय बन गई है। एक यात्री ने सोशल मीडिया पर एयरपोर्ट के मौजूदा इंटीरियर की तस्वीर साझा कर सवाल उठाया कि जब एयरपोर्ट शहर की पहचान बन सकता है, तो उसका अंदरूनी हिस्सा भी आकर्षक और आधुनिक क्यों नहीं होना चाहिए। यात्री एस. लखोटिया ने एक्स पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और इंदौर एयरपोर्ट को टैग करते हुए टर्मिनल के अंदर की तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि यात्री एयरपोर्ट के अंदर लोहे का ढांचा देखने की अपेक्षा नहीं करता। उन्होंने सुझाव के साथ AI की मदद से तैयार किए गए एयरपोर्ट के संभावित नए इंटीरियर के कई डिजाइन भी साझा किए। AI डिजाइन में दिखी मालवा की झलक AI से तैयार किए गए डिजाइन में मौजूदा छत को आकर्षक सजावटी पैटर्न से कवर कर एयरपोर्ट को आधुनिक और खूबसूरत दिखाने का प्रयास किया गया है। कुछ डिजाइन मालवा की कला और वास्तुकला से प्रेरित हैं, जबकि कुछ में आधुनिक लहरदार पैटर्न नजर आते हैं। इनमें ‘मालवा हेरिटेज’, ‘मालवा मोटिफ्स’ और ‘नर्मदा फ्लो’ जैसी थीम शामिल हैं। डिजाइन के जरिए स्थानीय संस्कृति और आधुनिक इंटीरियर को जोड़ने का प्रयास किया गया है। प्रबंधन ने कहा- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे यात्री की पोस्ट पर एयरपोर्ट प्रबंधन ने भी प्रतिक्रिया दी। प्रबंधन ने कहा कि सुझाव को नोट किया गया है और इसे भविष्य की सौंदर्यीकरण योजनाओं के लिए संबंधित टीम के साथ साझा किया जाएगा। इस तरह यात्री की ओर से की गई एक सोशल मीडिया पोस्ट अब एयरपोर्ट के इंटीरियर और उसके सौंदर्यीकरण को लेकर चर्चा का कारण बन गई है।

Sep 1, 2026 - 12:48
 0  0