मंडला में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा:15 बच्चे घायल, 4 गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

मंडला जिले के घुघरी थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक ऑटो पलट गया। यह ऑटो स्कूली बच्चों को घर छोड़ने जा रहा था। हादसे में ऑटो में सवार 15 बच्चे घायल हो गए। इनमें से चार बच्चों की हालत गंभीर है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मंडला के जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यह घटना घुघरी से खजरी-जुनवानी मार्ग पर बनेहरी गांव के पास हुई। ऑटो में क्राइस्ट ज्योति विद्यालय, मॉडल स्कूल और संदीपनी विद्यालय के बच्चे सवार थे। शनिवार को स्कूल की छुट्टी के बाद वे जुनवानी और पौंडी स्थित अपने घर लौट रहे थे। बनेहरी के पास ऑटो अचानक बेकाबू होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद बच्चों ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल बच्चों को बाहर निकालने में मदद की। हादसे की सूचना मिलते ही घुघरी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर सभी घायल बच्चों को घुघरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घटना की खबर मिलते ही बच्चों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। इनको किया रेफर हादसे में खेमचंद्र धुर्वे (17), रक्षक उद्दे (14), निलेश रमादीन मरावी (7) और प्रमोद कृष्ण मरावी (13) को गंभीर चोटें लगी हैं। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद इन चारों को आगे के इलाज के लिए मंडला रेफर कर दिया। घायल बच्चों की उम्र लगभग 5 से 17 साल के बीच है। इस हादसे ने स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि छोटे से ऑटो में 15 बच्चे सवार थे। इससे वाहन की क्षमता और संतुलन को लेकर गंभीर चिंताएं उठ रही हैं। पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया है और मामला दर्ज कर लिया है। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना की असली वजह सामने आएगी। फिलहाल, सभी घायल बच्चों का इलाज चल रहा है। 15 बच्चें हुए हादसे में घायल हादसे में घायल बच्चों में खेमचंद (17), पिंकी तेकाम (17), साहिल मरावी (8), प्रमोद कृष्ण मरावी (13), अमन पुषाम (8), नंदनी कुलस्ते (9), मोनिका मार्को (9), भूमिका मार्को (7), पवन प्रकाश मरावी (10), रिसविक मलगाम (8), संतोष उइके (12), संजू यादव (17), दिशा पूषाम (13), निलेश रमादीन मरावी (7), रक्षक उद्दे (14) हुए है।

Sep 12, 2026 - 22:12
 0  0