बैतूल चौपाटी दुकानदारों का गतिरोध खत्म:तीसरे सर्वे के भरोसे पर रविवार से खुलेंगी 120 दुकानें
बैतूल के नेहरू पार्क चौपाटी में दुकानों के आवंटन को लेकर दो दिन से चला आ रहा गतिरोध शनिवार देर शाम खत्म हो गया। करीब 120 दुकानें शुक्रवार को बंद रखकर दुकानदारों ने अपना विरोध जताया था। दुकानदारों की मुख्य शिकायत नगर पालिका की सर्वे सूची और पात्रता को लेकर थी। उनका कहना था कि कई दुकानदार 15 से 20 साल से चौपाटी में दुकान चला रहे हैं, लेकिन अलग-अलग सर्वे सूचियों में उनके नाम साफ नहीं हैं। इसी मामले को लेकर शनिवार को चौपाटी संघ के प्रतिनिधियों ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात की। बातचीत के बाद विधायक के आश्वासन पर दुकानदारों ने हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया। चौपाटी संघ के महेंद्र पवार ने बताया कि विधायक ने नगर पालिका से तीसरी बार सर्वे कराने का भरोसा दिया है। नए सर्वे में चौपाटी संघ से जुड़े चार प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा, ताकि दुकानों के वास्तविक संचालन और दुकानदारों की सही स्थिति सामने आ सके। विधायक ने यह भी आश्वासन दिया है कि किसी भी दुकानदार को बेरोजगार नहीं होने दिया जाएगा। गौरतलब है कि नगर पालिका के अनुसार, साल 2022 के सर्वे में चौपाटी पर 129 दुकानें चल रही थीं। दुकानों के आवंटन के लिए बनी पांच सदस्यीय समिति ने पात्रता शर्तों की जांच के बाद 91 दुकानदारों को पात्र माना था। इसी प्रक्रिया को लेकर दुकानदारों में असंतोष था। विधायक के आश्वासन के बाद शनिवार देर शाम सहमति बनने से यह गतिरोध टूट गया। अब रविवार से नेहरू पार्क चौपाटी की दुकानें फिर खुलेंगी। उम्मीद है कि तीसरे सर्वे से दुकानदारों की पात्रता को लेकर स्थिति साफ हो जाएगी।