खाद्य सुरक्षा विभाग की होटलों पर छापा मारा:मुरैना से 2 अम्बाह के 3 हाेटलों से पनीर-तेल और हल्दी के सैंपल लिए
मुरैना जिले में उपभोक्ताओं को सुरक्षित, शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में होटलों और रेस्टोरेंट्स का निरीक्षण किया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा, मध्यप्रदेश के आदेश और कलेक्टर के निर्देश पर अम्बाह नगर में तीन होटलों से खाद्य पदार्थों के चार नमूने जांच के लिए लिए गए। वहीं, मुरैना शहर के दो होटलों का निरीक्षण कर उन्हें सुधार सूचना पत्र जारी किए गए। अम्बाह के तीन होटलों से लिए सैंपल
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल प्रताप सिंह परिहार ने अम्बाह में कार्रवाई करते हुए तीन होटलों का निरीक्षण किया। मुरैना शहर में दो होटलों का निरीक्षण
इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश सिंह ने मुरैना शहर के दो होटल-रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। इनमें अकॉर्ड फाइव एसोसिएट होटल राधिका पैलेस, गांधी कॉलोनी और रजवाड़े हिन्द फैमिली रेस्टोरेंट, जिला अस्पताल के पास शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान दोनों होटल संचालकों को कमियों में सुधार के लिए सुधार सूचना पत्र जारी किए गए। चलित खाद्य प्रयोगशाला से मौके पर जांच
कार्रवाई के दौरान चलित खाद्य प्रयोगशाला MP02AV 6982 के माध्यम से खाद्य पदार्थों की मौके पर ही जांच की गई। इसके साथ ही होटल और रेस्टोरेंट में काम करने वाले कर्मचारियों को पर्सनल हाइजीन और खाद्य स्वच्छता से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया गया। जांच रिपोर्ट के बाद होगी वैधानिक कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल परिहार के अनुसार विभाग द्वारा लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य पदार्थों में किसी तरह की मिलावट या गुणवत्ता संबंधी कमी पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।