भिंड में सुबह 4 बजे से रिमझिम, उमस से राहत:ठंडी हवा से सुहाना हुआ मौसम; 27 सितंबर तक बारिश का अलर्ट

भिंड में कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को शुक्रवार सुबह मौसम बदलने से राहत मिली। गुरुवार रात से आसमान में बादल छाने लगे और शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे से रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया। सुबह नींद खुलने के बाद लोग घरों से बाहर निकले तो शहर की सड़कें और गलियां बारिश की बूंदों से भीगी नजर आईं। करीब 10 बजे तक रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। इसके बाद भी आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवा चलने से मौसम सुहाना हो गया। दरअसल, पिछले कई दिनों से जिले में बादल छाने का सिलसिला थमा हुआ था। दिन में तेज धूप और उमस के कारण लोग परेशान थे। तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच लोगों को एक बार फिर अच्छी बारिश का इंतजार था। गुरुवार रात से बदले मौसम ने इस इंतजार को कुछ हद तक राहत में बदल दिया। 27 सितंबर तक बारिश के आसार मौसम विभाग ने जिले में 24 से 27 सितंबर तक हल्की से कभी-कभी तेज बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश को लेकर जिले में अलर्ट भी जारी किया गया है। प्रशासन ने कच्चे मकानों और नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बारिश के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों और नदी-नालों के नजदीक जाने से बचने की अपील की गई है। लहार-अलमपुर क्षेत्र में भी बारिश गुरुवार को दिनभर जिले के कई हिस्सों में बादल उमड़ते रहे। लहार, अलमपुर और दबोह क्षेत्र में भी बारिश होने की जानकारी सामने आई है। ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ी है। हालांकि कई इलाकों में बारिश का दौर हल्का रहा, जिससे किसानों की नजर अब अगले कुछ दिनों में होने वाली बारिश पर टिकी है। आर्द्रता 90 प्रतिशत तक पहुंची मौसम में बदलाव के साथ वातावरण में नमी भी बढ़ गई है। शुक्रवार को आर्द्रता करीब 90 प्रतिशत तक पहुंचने से उमस का असर भी महसूस किया गया। हालांकि बारिश और ठंडी हवा के कारण दिन के तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो से तीन दिन तक बारिश की संभावना बनी रह सकती है। लगातार बदलते मौसम में तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण जैसी मौसमी बीमारियों का असर बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को मौसम के अनुरूप सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Sep 25, 2026 - 07:39
 0  0