अशोकनगर में कच्ची शराब लेने गए तीन भाइयों पर हमला:विवाद के बाद 6 लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से पीटा, तीनों घायल

अशोकनगर जिले के उमरिया गांव में कच्ची शराब लेने गए तीन भाइयों पर हमला हुआ है। शुक्रवार रात छह लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया। हमले में तीनों भाई घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। घायलों ने बताया कि शराब लेने के दौरान हुए विवाद के बाद आरोपियों ने उन पर हमला किया। हिनोतिया गांव के राहुल अहिरवार (25) और भगवान सिंह अहिरवार (30) उमरिया में कच्ची शराब लेने गए थे। वहां मिथुन प्रजापति और सुरजन सरदार से उनका विवाद हुआ। विवाद के बाद छह लोगों ने राहुल और भगवान सिंह पर हमला किया। उनका छोटा भाई सौरभ अहिरवार (22) भी मौके पर पहुंच गया, उसके साथ भी मारपीट हुई। घायलों के सिर, कमर और हाथ-पैरों में चोटें आई हैं। घायलों का आरोप है कि सुरजन सिंह के घर पर कच्ची शराब बनाई जाती है। इधर, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विवाद किस वजह से हुआ था।

Oct 3, 2026 - 08:42
 0  0