तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार परिवार को कुचला:पति, पत्नी, बेटी की मौके पर मौत; दूसरी बेटी भी गंभीर, चक्काजाम से ढाई घंटे ट्रैफिक प्रभावित

धार जिले के बदनावर में शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार परिवार को कुचल दिया। हादसे में पति, पत्नी और 13 साल की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने फोरलेन पर चक्काजाम कर दिया। इससे करीब ढाई घंटे ट्रैफिक प्रभावित रहा। घटना सुबह 6.30 बजे लेबड़-नयागांव फोरलेन की है। बोवनी के लिए खेत जा रहा था परिवार जानकारी के अनुसार, राहुल (35), उनकी पत्नी पूजा (30) और दो बेटियां सुमन (13) व शिवानी अपने गांव बड़ा कठोड़िया से खेरवास स्थित खेत पर लहसुन की बोवनी के लिए बाइक से जा रहे थे, जब वे पिटगारा चौराहे पर पहुंचे, तभी ट्राले ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राहुल, पूजा और सुमन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देखिए तस्वीरें पिटगारा चौराहे पर आए दिन होते हैं हादसे हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण मौके पर इकट्‌ठा हो गए। ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने लेबड़-नयागांव फोरलेन पर धरना देकर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पिटगारा चौराहे पर आए दिन गंभीर हादसे होते रहते हैं। इसके बावजूद फोरलेन कंपनी और प्रशासन ने यहां सुरक्षा के ठोस इंतजाम नहीं किए। प्रशासनिक अफसर मौके पर मौजूद चक्काजाम और हंगामे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अमला तुरंत हरकत में आया। एसडीएम प्रियंका मिमरोट, तहसीलदार सुरेश नागर, एसडीओपी अरविंद सिंह तोमर और टीआई अमित सिंह कुशवाह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारी आक्रोशित ग्रामीणों और परिजन को समझा-बुझाकर चक्काजाम समाप्त कराने और आरोपी वाहन चालक की तलाश के प्रयास कर रहे हैं।

Oct 3, 2026 - 08:42
 0  0