21 दिन बाद डैम में मिला युवक का शव:गला घोंटकर हत्या के बाद फेंका था; 4 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार

बुरहानपुर जिले के खकनार क्षेत्र में 6 सितंबर से लापता मालसिंग के शव के अवशेष 21 दिन बाद नांदुरा डैम के बैकवाटर से बरामद किए गए हैं। हत्या के बाद शव को ड्रिप पाइप से बाइक से बांधकर डैम में फेंका गया था। मामले में चार आरोपियों और दो नाबालिगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मालसिंग 6 सितंबर को अपनी बाइक लेकर घर से निकला था। लेकिन वापस नहीं आया। जांच में पता चला कि जगन, प्रताप, लालसिंह और दो नाबालिगों ने उसकी हत्या कर दी। खकनार टीआई अभिषेक जाधव ने बताया कि आरोपियों ने मालसिंग को शाम करीब 6 बजे अपने खेत के पास एक छोटे तालाब पर बुलाया था। वहां डंडे और पत्थरों से हमला करने के बाद उसका गला दबाया गया। इसके बाद शव को छिपाने के लिए ड्रिप पाइप से बाइक से बांधकर डैम में फेंक दिया गया। आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की। शव छिपाने में मदद करने के आरोप में रडतिया को भी गिरफ्तार किया गया है। जंगल से नांदुरा डैम तक चला सर्च ऑपरेशन पुलिस ने मालसिंग की तलाश में ग्राम आमगांव के जंगल और आरोपियों द्वारा बताए गए संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड और ड्रोन कैमरे की मदद से संभावित स्थानों पर सघन कॉम्बिंग की गई। बुधवार को नांदुरा डैम के बैकवाटर में सर्च ऑपरेशन के दौरान मालसिंग के शव के अवशेष बरामद किए गए। अब पोस्टमार्टम कराया जाएगा। डीएनए परीक्षण भी कराया जाएगा। 2 नाबालिग भी पकड़े गए मामले में जगन पिता रिछु वास्कले, उम्र 30 वर्ष, निवासी आमगांव; प्रताप पिता कालू अखाड़े, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम मगरडोह; लालसिंह पिता सरदार गोथरे, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम मगरडोह और रडतिया पिता गोरेलाल को गिरफ्तार किया गया है। मामले में दो नाबालिगों को भी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की जांच जारी है। अखाडे 22 निवासी आमगांव और 2 विधि विरुध्द बालकों को गिरफ्तार किया गया।

Oct 7, 2026 - 21:36
 0  0