नीमच में SIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा; संविधान की प्रस्तावना पढ़कर लोकतंत्र बचाने का संकल्प लिया
नीमच में सोमवार को शहर कांग्रेस कमेटी ने कथित वोट चोरी और SIR प्रक्रिया के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए। संविधान की प्रस्तावना पढ़कर लोकतंत्र बचाने का संकल्प लिया प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया और लोकतंत्र व संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। जिला उपाध्यक्ष मुकेश कालरा ने प्रस्तावना की पंक्तियां पढ़ीं। इसके बाद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें दोहराया। 13 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाने का आरोप कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया के तहत देशभर में करीब 13 करोड़ वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। उन्होंने इसे मताधिकार पर हमला बताया। दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व के आंदोलन का समर्थन कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नीमच के कार्यकर्ता दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व की ओर से लोकतंत्र बचाने के लिए किए जा रहे संघर्ष के साथ हैं। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक विरोध जारी रहेगा।