रायसेन में दीपावली पर 1 करोड़ की आतिशबाजी का अनुमान:दशहरा मैदान में 60 से ज्यादा दुकानें सजीं; इस बार ग्रीन पटाखों की मांग बढ़ी
दीपावली को लेकर रायसेन में पटाखों का बाजार सज गया है। शहर के दशहरा मैदान में 60 से अधिक दुकानें लगाई गई हैं। इस साल शहर में करीब 1 करोड़ रुपए की आतिशबाजी होने का अनुमान है। शुक्रवार को बच्चों और परिवारों ने बाजार पहुंचकर पटाखों की खरीदारी की। इस बार बाजार में ग्रीन पटाखों की मांग बढ़ी है। पटाखा व्यापारी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए दुकानों पर ग्रीन पटाखे अधिक मात्रा में रखे गए हैं। इनसे धुआं और आवाज अपेक्षाकृत कम होती है। बच्चों में भी पर्यावरण को लेकर जागरूकता बढ़ी है। अनार, रॉकेट और चकरी जैसे ग्रीन पटाखे लोगों को पसंद आ रहे हैं। वहीं, तेज आवाज वाले पटाखों की मांग कम हुई है। पटाखा व्यापारी देवेंद्र यादव ने बताया कि उनकी दुकान पर 1200 शॉट वाले पटाखे उपलब्ध हैं। इनकी अच्छी मांग है। इसके अलावा 25 शॉट वाले पटाखे, रंग-बिरंगी फुलझड़ियां, अनार और रॉकेट भी बच्चों को आकर्षित कर रहे हैं। पटाखा बाजार में एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड तैनात पटाखा बाजार में सुरक्षा के लिए प्रशासन ने एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तैनात की हैं। शुक्रवार को एडीएम मनोज उपाध्याय, एसडीएम मनीष शर्मा और नगर पालिका सीएमओ पवन कुमार ने बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।