नई बाइक गड्ढे में घुसी, दो युवकों की मौत:तीसरे युवक की हालत गंभीर, धनतेरस पर बाइक खरीदकर घर आ रहा थे
सीधी के मड़वास थाना क्षेत्र के हिनौता गांव में शनिवार रात करीब 11 बजे बाइक गड्ढे में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल सीधी से संजय गांधी अस्पताल, रीवा रेफर किया गया। महुआ गांव के तीनों युवक धनतेरस पर सीधी की बजाज एजेंसी से नई पल्सर बाइक खरीदकर गांव लौट रहे थे। बाइक पर मनोज सिंह (20), कृष्ण देव सिंह (21) और बृज सिंह (21) सवार थे। हिनौता के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी। मनोज सिंह और कृष्ण देव सिंह की मौके पर मौत हो गई। बृज सिंह के पैर में तीन जगह फ्रैक्चर होने की जानकारी है। हादसे के बाद वह अचेत था और बोल नहीं पा रहा था। उसे पहले मड़वास अस्पताल से जिला अस्पताल सीधी भेजा गया। वहां से हालत गंभीर होने पर रीवा रेफर किया गया। एम्बुलेंस चालक जितेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि घायल युवक अचेत था और कुछ बोल नहीं पा रहा था। मड़वास थाना प्रभारी भूपेश बैस ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची। तीनों युवकों को सड़क किनारे गड्ढे से बाहर निकाला गया। बाइक गड्ढे में फंसी थी। दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजे गए और घायल को इलाज के लिए रीवा रेफर किया गया।