धनतेरस पर छतरपुर में 23 भृत्यों को पदोन्नति:19 बने सहायक ग्रेड-3; 4 को मिले नए पद
धनतेरस पर छतरपुर जिले के राजस्व विभाग में काम करने वाले 23 भृत्यों को पदोन्नति मिली है। कलेक्टर मृणाल मीना ने इसके लिए दो आदेश जारी किए हैं। इनमें 19 कर्मचारियों को सहायक ग्रेड-3 बनाया गया है, जबकि 4 कर्मचारियों को जमादार, दफ्तरी और बस्तावरदार के पद पर पदोन्नत किया गया है। आदेश क्रमांक 276 स्थापना-2026 के तहत 19 भृत्यों को सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदोन्नति दी गई है। यह पदोन्नति मध्यप्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025 और सामान्य प्रशासन विभाग के 14 अक्टूबर 2026 के परिपत्र के प्रावधानों के तहत हुई है। इसके लिए 4 नवंबर को विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक हुई थी। समिति की अनुशंसा पर इन कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के लेवल-4 में 19,500 से 62,000 रुपए तक वेतन मिलेगा। पदोन्नति के बाद शिवचरन अहिरवार को तहसील बक्स्वाहा, दिनेश कुमार राजपूत को नौगांव, मुन्नालाल अहिरवार को गौरिहार और शिवकुमारी खंगार को लवकुशनगर में पदस्थ किया गया है। जगदीश प्रसाद पटेल, कैलाश दुबे, उदित नारायण नामदेव, घनश्याम दास कुशवाहा और लक्ष्मीप्रसाद रैकवार को कलेक्ट्रेट छतरपुर में पदस्थ किया गया है। घनश्यामदास तिवारी को तहसील बक्स्वाहा में पदस्थ किया गया है। वहीं, ओमप्रकाश चतुर्वेदी, गणेश प्रसाद रैकवार और नईम अहमद को कलेक्ट्रेट छतरपुर भेजा गया है। वीरेन्द्र सिंह परमार को तहसील लवकुशनगर और शंकरलाल रैकवार को तहसील चंदला में पदस्थ किया गया है। राममिलन चतुर्वेदी और रमेश कुमार सेन को तहसील बिजावर, गुलाबसिंह यादव को तहसील छतरपुर नगर और ब्रजकिशोर अहिरवार को तहसील राजनगर में पदस्थ किया गया है। चार भृत्यों को भी मिली पदोन्नति आदेश क्रमांक 275 स्थापना-2026 के तहत चार अन्य भृत्यों को पदोन्नति दी गई है। इन्हें 16,100 से 50,900 रुपए के वेतनमान में नई जिम्मेदारी मिली है। कुन्नीलाल बसोर को तहसील बिजावर में माल जमादार और शिवलाल काछी को तहसील लवकुशनगर में माल जमादार बनाया गया है। बालमुकुन्द पाठक को कलेक्ट्रेट अभिलेखागार में बस्तावरदार और संतोष कुमार रैकवार को कलेक्ट्रेट छतरपुर में दफ्तरी बनाया गया है। धनतेरस पर पदोन्नति के आदेश जारी होने से कर्मचारियों और उनके परिजनों में खुशी है। लंबे समय से चतुर्थ श्रेणी पद पर सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को अब नए पद, वेतनमान और जिम्मेदारियां मिलेंगी।