जवाहर नगर में बोलेरो ने स्कूटी को टक्कर मारी:दंपती और 2 साल की बेटी घायल; बच्ची रीवा रेफर, सरकारी नंबर प्लेट वाली बोलेरो जब्त

सतना के जवाहर नगर गली नंबर-1 में शुक्रवार रात बोलेरो की टक्कर से स्कूटी सवार दंपती और उनकी 2 साल की बेटी घायल हो गए। बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर किया गया। पुलिस ने बोलेरो जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, धवारी गली नंबर-5 निवासी राहुल बर्मन (25) पत्नी अंजली बर्मन (22) और बेटी आरोही (2) के साथ स्कूटी क्रमांक MP 19 ZS 5186 से घर लौट रहे थे। जवाहर नगर गली नंबर-1 के सामने मध्यप्रदेश शासन की नंबर प्लेट लगी बोलेरो क्रमांक MP 19 ZR 9253 ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। बच्ची की हालत गंभीर, रीवा रेफर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बच्ची की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर एसडीएम राहुल सिलाडिया और सिटी कोतवाली थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Nov 7, 2026 - 07:49
 0  1