सिंहपुर चौक पर युवक के सीने में चाकू मारा:घायल जिला अस्पताल रेफर; भाग रहे आरोपी को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

सतना जिले के नागौद में मंगलवार शाम सिंहपुर चौक पर एक युवक के सीने में चाकू मार दिया गया। घायल युवक को पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हमला करने के बाद भाग रहे आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। बस से उतरकर भाई को फोन लगा रहा था युवक पुलिस के मुताबिक, रोहित पुत्र शिवचरण साकेत (24), निवासी ऐरा, थाना रामपुर बघेलान, मंगलवार शाम बस से नागौद पहुंचा था। सिंहपुर चौक पर बस से उतरने के बाद वह अपने बड़े भाई रहीम कुमार साकेत को फोन लगाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान करीब 20 साल का एक युवक उसके पास आया और सीने में चाकू मार दिया। हमले में रोहित गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। भागते आरोपी को लोगों ने पकड़ा रोहित की चीख सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। आरोपी चाकू लहराते हुए वहां से भागने लगा, लेकिन कुछ युवकों ने उसका पीछा किया और पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि लोगों ने आरोपी की पिटाई भी की। रोहित ने हमलावर से किसी तरह के विवाद से इनकार किया है। उसने आरोपी को पहचानने से भी मना किया। हमले की वजह अभी साफ नहीं हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Nov 18, 2026 - 06:03
 0  0